/sootr/media/post_banners/6a28db485d77ddbafd82a79fc7ebeb434687a4ba21a9246da1a567e8105cf606.png)
जबलपुर. यहां के गढ़ा इलाके में पालतू कुत्ते (Pet Dog) के भौंकने पर एक नामजद गुंडे और उसके साथी रॉड और डंडे लेकर टूट पड़े। कुत्ते को बचाने के लिए लड़कियों (Girls) की भी उन्होंने जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने साधारण मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया है।
ये है मामला
लड़कियों को बेरहमी से पीट रहे बदमाशों में से एक हिस्ट्रीशीटर प्रिंस श्रीवास्तव है। उसके तीन अन्य साथी मोनू श्रीवास्तव, शिबू दहिया और बबलू श्रीवास्तव हैं। गढ़ा थाने के SI बृजेंद्र तिवारी का दावा है कि वारदात 5 दिसंबर की है। प्रिंस अपने दोस्तों के साथ बाइक से सिंगरहा मोहल्ले से निकल रहा था। यहां रहने वाली एक किशोरी पालतू कुत्ते के साथ टहल रही थीं। इसी दौरान कुत्ता वहां से निकल रहे प्रिंस और उसके साथियों पर भौंकने लगा था।
इसी बात पर पहले आरोपियों ने डॉगी को मारा और विरोध करने पर लड़कियों को दौड़ा-दौड़ा पीटने लगे। करीब 15 मिनट तक बदमाशों की गुंडागर्दी चलती रही और लोग तमाशबीन बने रहे। इसके बाद परिवार के लोगों ने बीच-बचाव किया।
द सूत्र ने चलाई मुहिम
द सूत्र ने इस वाकये को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया, जिसको जबलपुर पुलिस ने भी री-ट्वीट किया।
कुत्ते की लड़ाई में मच गया बवाल
जबलपुर के सिंगरहा मोहल्ले में एक कुत्ते को डंडा मारकर घायल कर देने से शुरू हुआ विवाद बड़े बवाल में बदल गया। कुत्ते को घायल करने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने युवतियों पर बेरहमी से लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। @jabalpurdm@SPJabalpur#Jabalpurpic.twitter.com/HOYeOBqk5h— TheSootr (@TheSootr) December 10, 2021
पूरे क्षेत्र में है प्रिंस का खौफ
प्रिंस श्रीवास्तव और उसके साथियों का पूरे गढ़ा इलाके में खौफ है। लड़कियों का दावा है कि अब आरोपी शिकायत वापस करने के लिए फोन पर धमका रहे हैं। प्रिंस और उसके दोस्त अक्सर शराब पीकर बाइक स्टंट करते हुए मोहल्ले से तेज रफ्तार में निकलते हैं। यदि कोई उनका विरोध करने करता है तो उसे बेरहमी से मारने-पीटने लगते हैं।
जिम्मेदार पुलिस का यही कर्तव्य है। आपको बधाई। दोषियों पर सख्त कार्रवाई करिए।@mohdept@SPJabalpurhttps://t.co/xQFufNsHmG
— TheSootr (@TheSootr) December 10, 2021
आरोपियों की तलाश जारी है
CSP तुषार सिंह का कहना है कि वीडियो की जानकारी अब सामने आ रही है। मामले में पुलिस पहले ही एक्शन ले चुकी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube